फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: लुंबाराम चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष को दी बधाई, बोले- राठौड़ के अनुभव का पार्टी को मिलेगा लाभ

Fri, 26 Jul 2024 07:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

मदन राठौड़ को बधाई देते हुए लुंबाराम ने कहा कि मदन राठौड़ जमीन से जुड़े कार्यकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा सफलता की नई उंचाई तक जाएगी।
विज्ञापन
नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को बधाई देते सांसद लुंबाराम चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने शुक्रवार को नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के निवास स्थान पर जाकर उनको बधाई दी।

विज्ञापन


भाजपा संभाग सहमीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि सांसद लुंबाराम चौधरी ने नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को मिठाई खिलाकर आलाकमान के निर्णय पर खुशी जताई। चौधरी ने कहा कि राठौड़ के नेतृत्व में पार्टी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। संगठन में कार्य करने का मदन राठौड़ का लंबा अनुभव है। इसका लाभ पार्टी की प्रदेश, जिला और मंडल स्तर तक कार्यकर्ता को मिलेगा।
विज्ञापन


नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन के कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मदन राठौड़ जमीन से जुड़े कार्यकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा सफलता की नई उंचाई तक जाएगी। आने वाले चुनाव में इसका फायदा भाजपा को मिलेगा। उन्होंने कहा कि मदन राठौड़ के प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें