फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Crime: जालौर में होटल में हंगामा, 13 महिलाएं और तीन युवक हिरासत में; पुलिस-प्रबंधन ने क्या बताया?

Sat, 11 Oct 2025 04:45 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

सार

Jalore Crime: सांचौर स्थित कौशल इंटरनेशनल होटल में गुजरात के दो ग्रुपों के बीच हुए विवाद पर पुलिस ने 13 महिलाओं और 3 युवकों को शांति भंग के आरोप में हिरासत में लिया। जांच में अनैतिक गतिविधियों का कोई मामला सामने नहीं आया।
 
विज्ञापन
13 महिलाओं समेत होटल से 16 लोग हिरासत में लिए गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौर जिले के सांचौर के एक निजी होटल कौशल इंटरनेशनल में गुरुवार देर रात हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 13 महिलाओं और 3 युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि सभी को धारा 151 के तहत शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और शुक्रवार को एसडीएम कोर्ट में पेश करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन


दो ग्रुपों में हुआ विवाद, पुलिस ने किया हस्तक्षेप
एडिशनल एसपी आवड़दान रतनू ने बताया कि रात में कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि होटल में कुछ लोग झगड़ा कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि गुजरात के दो ग्रुपों के बीच आपसी विवाद हुआ, जिसके बाद स्थिति बिगड़ने लगी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी को थाने लाकर शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया।
 
सोशल मीडिया पर अफवाहें, होटल प्रबंधन ने दी सफाई
घटना के बाद शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने लगीं कि होटल में अनैतिक गतिविधियां चल रही थीं, जिसके चलते कार्रवाई हुई है। इस पर होटल प्रबंधन ने प्रेस रिलीज जारी कर सफाई दी कि होटल में गुजरात की एक निजी एग्रो कंपनी की पार्टी आयोजित थी, जिसमें मनोरंजन के लिए कुछ कलाकार बुलाए गए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jalore News: हथौड़े से की पत्नी की हत्या, फिर खुद के साथ जो किया वह देख चीख पड़ा बेटा, सांचौर में खौफनाक घटना
 
होटल मैनेजर अशोक बिश्नोई ने कहा कि पार्टी के दौरान दो समूहों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंची और उन्हें हिरासत में लिया गया। होटल स्टाफ या प्रबंधन के किसी सदस्य के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

 
पुलिस का भी स्पष्ट बयान
एडिशनल एसपी रतनू ने कहा कि जांच में अनैतिक गतिविधियों से जुड़ा कोई मामला सामने नहीं आया है। यह महज आपसी विवाद और शांति भंग का मामला था। सभी को एसडीएम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।

यह भी पढ़ें- Dausa News: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बदमाशों का तांडव, टोल कंपनी के अधिकारियों पर किया हमला, सात घायल


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें