फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore Accident : ट्रेलर की चपेट में आने से महिला कांस्टेबल की मौत, 'गार्ड ऑफ ऑनर' के साथ दी गई अंतिम विदाई

Tue, 30 Sep 2025 11:20 AM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर

सार

Rajasthan News :  जालोर के सांचौर शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग 68 पर ड्यूटी पर जा रही महिला कांस्टेबल को ट्रेलर ने चपेट में ले लिया, गंभीर हालत में गुजरात रेफर करने के दौरान उनकी रास्ते में मौत हो गई, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द किया और लालजी की डुंगरी गांव में पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
सांचौर में दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से महिला कांस्टेबल की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालोर जिले के सांचौर उपखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, सांचौर डीएसपी कार्यालय में पदस्थापित महिला कांस्टेबल चुकी कुमारी बिश्नोई अपने पति के साथ सुबह मंदिर से दर्शन कर लौटीं थी। फिर वहां से ऑफिस के लिए रवाना हुईं। रास्ते में उन्होंने पति को दुकान पर उतारा और कुछ ही दूरी पर आगे बढ़ीं, तभी बिलाल अस्पताल के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ट्रेलर के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल चुकी कुमारी को तुरंत गुजरात रेफर किया गया, लेकिन बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सांचौर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा। हादसे की सूचना मिलते ही परिवारजन मौके पर पहुंचे और रो-रो कर उनका बुरा हाल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

2005 में पुलिस में भर्ती हुईं थी चुकी बिश्नोई
महिला कांस्टेबल चुकी कुमारी बिश्नोई करीब 15 साल पहले पुलिस सेवा में भर्ती हुई थीं और पिछले चार साल से सांचौर सर्कल में कार्यरत थीं। एक साल से डीएसपी ऑफिस में पदस्थापित थीं, इससे पहले सांचौर थाने में भी सेवा दे चुकी थीं। उनका विवाह वर्ष 2005 में हुआ था। वे दो बच्चों की मां थीं— बेटा कुलदीप (16) जोधपुर में पढ़ाई कर रहा है और बेटी कल्पना (11) है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- खांसी के सिरप का खौफ: सीकर में बच्चे की मौत, जयपुर में भी बिगड़ी बच्चों की तबीयत, ड्रग कंट्रोलर ने रोकी सप्लाई
विज्ञापन


गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई
लालजी की डुंगरी गांव में पुलिस सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस अवसर पर डीएसपी जयराम मुंडेल, सरवाना थानाधिकारी सूरजभान सिंह सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच जारी है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।
 

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें