फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer News: रुक-रुक कर बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जलनिकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

Sat, 21 Jun 2025 09:33 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

बालोतरा शहर में शनिवार सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने नगर परिषद की जलनिकासी व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। प्रमुख बाजार और कॉलोनियां जलमग्न हो गईं, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
 
विज्ञापन
बालोतरा में बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोतरा के शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे से शुरू हुई रुक-रुक कर बारिश ने बालोतरा शहर की नगर परिषद की तैयारियों की पोल खोल दी। हल्की बारिश के बावजूद शहर के कई निचले इलाके और मुख्य बाजार जलमग्न हो गए, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मुख्य बाजार और कॉलोनियां जलमग्न
गौर का चौक, शास्त्री चौक, पुराना बस स्टैंड, नेहरू कॉलोनी और घंटाघर मार्केट जैसे प्रमुख इलाके जलभराव की चपेट में आ गए। इन क्षेत्रों में सड़कों पर कई इंच तक पानी भर गया, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। कई दुकानों और घरों में भी पानी घुस गया।

नगर परिषद पर फूटा लोगों का गुस्सा
स्थानीय लोगों ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि हर साल मानसून से पहले नालियों की सफाई और जलनिकासी व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन बारिश शुरू होते ही असलियत सामने आ जाती है। नालियां चोक पड़ी हैं और पानी सड़कों से निकलने का नाम नहीं ले रहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चोरों ने फिर चटकाए दो घरों के ताले, नौ लाख से अधिक की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

अस्पताल परिसर में भी जलभराव
सबसे चिंताजनक स्थिति शहर के सरकारी अस्पताल परिसर में देखी गई, जहां इमरजेंसी और ओपीडी कक्षों के बाहर बारिश का पानी भर गया। इससे मरीजों और उनके परिजनों को इलाज के दौरान भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने दी चेतावनी
इस बीच मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में और बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, पश्चिम राजस्थान के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में नगर परिषद के सामने जलनिकासी को लेकर एक बार फिर बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें