फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer News: रेतीले रण में योग के बाद सीएम भजनलाल शर्मा पहुंचे तनोट, मां के दरबार में की पूजा

Sat, 21 Jun 2025 04:17 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

योग दिवस के सफल आयोजन के पश्चात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारत-पाक सीमा पर स्थित मातेश्वरी तनोट राय मंदिर की यात्रा की। यह मंदिर न सिर्फ श्रद्धा और भक्ति का केंद्र है, बल्कि भारतीय वीरता और सीमा सुरक्षा की गौरवपूर्ण गाथा का प्रतीक भी माना जाता है।
 
विज्ञापन
सीएम भजनलाल ने की मां के दरबार में पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर जैसलमेर के खुहड़ी क्षेत्र में ऐतिहासिक आयोजन हुआ, जब तपते रेगिस्तान की रेत पर हज़ारों लोगों ने एक साथ योगासन किए और आकाश में 'ॐ' की ध्वनि गूंजी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं योगाभ्यास कर प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य, अनुशासन और संस्कृति के प्रति प्रेरित किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

मुख्यमंत्री शर्मा ने योगगुरुओं के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन किए और कहा, "योग केवल व्यायाम नहीं, आत्मा की गहराई तक जाने का मार्ग है। यह तन, मन और आत्मा का संतुलन है।" मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ की थीम पर बल देते हुए स्वास्थ्य, स्वच्छता और हरियाली के प्रति जनसंकल्प का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने इस वर्ष वर्षा ऋतु में 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य घोषित किया।

प्रधानमंत्री मोदी का संदेश और हजारों की भागीदारी
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय संबोधन से हुई, जिसे उपस्थित लोगों ने एकाग्रता से सुना। मुख्यमंत्री के साथ मंत्रीगण, सांसद, विधायक, अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी, बीएसएफ जवान और हज़ारों नागरिक इस ऐतिहासिक योग समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन


सीएम भजनलाल का तनोट दौरा
योग दिवस के सफल आयोजन के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारत-पाक सीमा पर स्थित मातेश्वरी तनोट राय मंदिर में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की समृद्धि और सीमाओं की सुरक्षा के लिए देवी से आशीर्वाद मांगा।

 'बनेगा 200 कमरों का गेस्ट हाउस'
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा और 200 कमरों वाला भव्य गेस्ट हाउस श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयार किया जाएगा। इससे सीमावर्ती धार्मिक पर्यटन को बल मिलेगा और क्षेत्र का आर्थिक विकास भी संभव होगा।

यह भी पढ़ें: चोरों ने फिर चटकाए दो घरों के ताले, नौ लाख से अधिक की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

सीमा के रक्षक वीरों को मुख्यमंत्री का नमन
मुख्यमंत्री ने बीएसएफ कैंप का दौरा कर सीमा पर तैनात जवानों से मुलाकात की। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए बीएसएफ को बधाई दी और जवानों के समर्पण को भारत की "असली ताकत" बताया।
विज्ञापन

सीएम ने बीएसएफ स्मारक पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों का चहुंमुखी विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें