फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer News: बालोतरा में ऑपरेशन शील्ड के तहत कल होगी मॉक ड्रिल, 15 मिनट रहेगा पूर्ण ब्लैकआउट

Fri, 30 May 2025 06:14 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

यह अभ्यास गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नागरिक सुरक्षा नियम, 1968 की धारा 19 के अंतर्गत किया जा रहा है। रीको इकाई प्रभारी सुशील कटियार ने बताया कि मॉक ड्रिल सेंचुरी टेक्सोफिन के प्लॉट नंबर 225 से 231 (तृतीय फेस) में आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन
मॉक ड्रिल अभ्यास। (सांकेतिक तस्वरी) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वितीय सिविल डिफेन्स अभ्यास ऑपरेशन शील्ड के तहत बालोतरा जिले के रीको क्षेत्र में शनिवार, मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। रीको इकाई प्रभारी सुशील कटियार ने बताया कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा नागरिक सुरक्षा नियम, 1968 की धारा 19 के अन्तर्गत गुरुवार को रीको क्षेत्र के सेंचुरी टेक्सोफिन प्लॉट नंबर 225 से 231 तृतीय फेस में द्वितीय सिविल डिफेन्स अभ्यास ऑपरेशन शील्ड के तहत शनिवार को शाम पांच बजे मॉक ड्रिल की जाएगी। मॉक ड्रिल नागरिक सुरक्षा तैयारियों को ओर बेहतर करने और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीएम भजनलाल की गृहमंत्री अमित शाह से खास भेंट, दिया राजस्थान आने का न्योता
विज्ञापन


अभ्यास में ये शामिल
उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल अभ्यास के अंतर्गत सिविल डिफेन्स वार्डन, स्वयंसेवकों, स्थानीय प्रशासन और एनसीसी, एनएसएस, एनवाईकेएस, स्काउट्स और गाइड्स के युवा स्वयंसेवकों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए दुश्मन के हवाई हमलों विमान, ड्रोन एवं मिसाइल आदि की प्रतिक्रिया, वायुसेना एवं सिविल डिफेन्स नियन्त्रण कक्षों के बीच हॉटलाइन तथा एयर रेड साइरनों की प्रणाली की सक्रियता का परीक्षण करने, चिन्हित अति संवेदनशील क्षेत्र एवं स्थान पर 15 मिनट का पूर्ण ब्लैकआउट अभ्यास, सैन्य क्षेत्र पर दुश्मन ड्रोन के हमले की स्थिति का अभ्यास, स्थानीय प्रशासन की सहायता से घायलों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने, बड़ी संख्या में घायलों की स्थिति में मेडिकल टीमों की तैनाती एवं 30 यूनिट रक्त की व्यवस्था, सीमा क्षेत्र गृह रक्षक दलों की सेना के साथ त्वरित तैनाती एवं संचालन स्थल तक पहुंचने का अभ्यास गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें