Rajasthan Weather Update Today : तेज हवा के साथ लगभग आधे घंटे तक हुई अच्छी बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। बालोतरा शहर के साथ-साथ जसोल, पचपदरा, हीरा की ढाणी, परेऊ, खोखसर, जाखड़ा और आसपास के कई गांवों में भी बारिश हुई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
तेज हवा के साथ करीब आधे घंटे तक हुई बारिश ने मौसम पूरी तरह बदल दिया। बालोतरा शहर के अलावा जसोल, पचपदरा, हीरा की ढाणी, परेऊ, खोखसर, जाखड़ा और आस-पास के कई गांवों में बारिश हुई। जिले के मुख्य शहर और आसपास के गांवों में दिनभर तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान थे। पिछले कई दिनों से चल रही तेज गर्मी से लोग थक चुके थे। लेकिन शाम को अचानक तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली।
बारिश के बाद गांवों में किसानों के चेहरे खुश हो गए। खेतों में पानी आने से कई किसान खेतों की तरफ चले गए। बारिश और तेज हवा के कारण सुरक्षा के लिए गांवों और शहरों में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, ताकि कोई दुर्घटना न हो। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले एक-दो दिन तक हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी।