फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer News: नकली नोट कारोबार पर पुलिस का दूसरा बड़ा वार, 42 हजार के जाली नोटों के साथ 2 युवक गिरफ्तार

Fri, 22 Aug 2025 10:40 AM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

जैसलमेर पुलिस ने नकली नोटों के खिलाफ कार्रवाई में छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 500-500 रुपये के कुल 84 जाली नोट बरामद किए हैं। पुलिस की यह कार्रवाई जिले में नकली मुद्रा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की दूसरी बड़ी उपलब्धि है।
 
विज्ञापन
नकली नोटों के साथ 2 युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसलमेर पुलिस ने नकली नोटों के खिलाफ लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। रामदेवरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दो युवकों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 500-500 रुपये के कुल 84 जाली नोट बरामद किए। बरामद नोटों की कीमत 42 हजार रुपये है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 20 अगस्त 2025 को रामदेवरा थानाधिकारी महादेव गोदारा को सूचना मिली कि कस्बे में एक युवक प्रसाद की दुकान पर नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार और वृत्ताधिकारी भवानी सिंह के सुपरविजन में कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: मिर्च पाउडर फेंका लाठियां भी बरसाईं गई, प्रतापगढ़ में हिंसक झड़प के बाद पुलिस पर हमला; 9 गिरफ्तार
विज्ञापन


पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी रामनिवास गोदारा (23) पुत्र गोवर्धनराम निवासी नापासर, बीकानेर को दबोचा। तलाशी में उसके पास से 500-500 रुपये के दो जाली नोट बरामद हुए। पूछताछ में रामनिवास ने बताया कि उसके साथी भजनाराम विश्नोई (35) पुत्र रामूराम निवासी मतोड़ा, फलौदी के पास और नकली नोट हैं। पुलिस ने दबिश देकर भजनाराम को भी गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 500 रुपये के 82 जाली नोट बरामद हुए।

दोनों आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि वे मजदूरी का काम करते हैं लेकिन नकली नोट चलाकर जल्दी पैसा कमाने की कोशिश कर रहे थे। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन नोटों की सप्लाई कहां से हो रही थी और नेटवर्क कितना फैला हुआ है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले भी पुलिस नकली नोटों से जुड़े आरोपियों को दबोच चुकी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने कहा कि जिले में नकली मुद्रा कारोबार किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। जांच के जरिए नेटवर्क और सप्लाई चेन का पूरा खुलासा किया जाएगा। इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी महादेव गोदारा, एएसआई कमल सिंह, दईदान सिंह, कांस्टेबल सुभाष चंद्र, रामनारायण, जसाराम, भगवानदास, श्यामलाल, हनुमानाराम, भीमराव सिंह और हजार सिंह शामिल रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें