फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer News: रेलवे ट्रैक पर दो गार्डों की मौत का मामला; प्रदर्शन के 36 घंटे बाद मुआवजा देने पर बनी सहमति

Mon, 18 Mar 2024 05:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

समाज के लोगों ने एकराय होकर एलएनटी कंपनी के अधिकारियों से समझौता वार्ता की। एलएनटी कंपनी दोनों मृतकों के परिजनों को 32-32 लाख का मुआवजा देगी। 
विज्ञापन
कंपनी अधिकारियों के साथ वार्ता करते समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोकरण थाना क्षेत्र के चाचा गांव के पास पटरियों पर एलएनटी कंपनी के दो सुरक्षा गार्डों के शव मिलने के मामले में जारी विरोध प्रदर्शन के 36 घंटे बाद दो सुरक्षा गार्डों की मौत पर सहमति बन गई। प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाज के लोगों ने एकराय होकर एलएनटी कंपनी के अधिकारियों से समझौता वार्ता की। एलएनटी कंपनी दोनों मृतकों के परिजनों को 32-32 लाख का मुआवजा देगी। 

विज्ञापन


समझौता वार्ता सफल होने के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम होगा। फिर शव परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे। पूर्व जिला प्रमुख अब्दुला फकीर, पालिकाध्यक्ष मनीष पुरोहित, नेता प्रतिपक्ष नारायण रंगा, दलित नेता सुरेश नागौरा समाज सेवी प्रकाश चन्देल माणक चन्देल सैतान खिची करणी सेना अध्यक्ष साग सिंह गणपत गर्म, भाजपा नेता सुरेश सामरिया सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। 

प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधिओं की मौजूदगी में समझौता वार्ता सफल हो गई। एसडीएम और एएसपी ने समझौता वार्ता सफल कराने में विशेष सहयोग दिया। वहीं, एलएनटी कंपनी के अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें