जैसलमेर में पाकिस्तान की ड्रोन अटैक की कोशिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। शुक्रवार सुबह जिले के किशनघाट इलाके की एक बस्ती में बम जैसी वस्तु मिली। जिस पर सेना और पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए इलाके को खाली कराया और इसकी जांच के लिए दस्ते को बुलाया गया। बस्ती के पास एक मैदान था, जहां पर ये वस्तु मिली है। सेना का बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा है। पुलिस का कहना है कि ये रात में मैदान में आकर गिरा है।
ये भी पढ़ें: North-Western Railway: रेलवे ने आंशिक रूप से रद्द और रीशेड्यूल की रेल सेवाएं, ये ट्रेनें होंगी प्रभावित
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके को खाली कराया है। आसपास की गलियों को भी सील कर दिया गया है। लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी तरह की अफवाहें ना फैलाएं और प्रशासन से संपर्क में रहें।
इसके साथ ही जैसलमेर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और एयरफोर्स स्टेशन के पास बने सिविल एरिया में उड़ानों को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। जैसलमेर से चलने वाली दो ट्रेनों को भी आंशिक रूप से रद्द किया गया है। गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने कल रात भारतीय सीमाओं में ड्रोन अटैक की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सेना ने पूरी तरह नाकाम कर दिया।