फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer: 25 लाख रुपये के साथ पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, आयकर विभाग की टीम कर रही पूछताछ

Sat, 14 Oct 2023 09:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगते ही हर जिले से बड़ी मात्रा कैश बरामद हो रहा है। जैसलमेर में निजी बस में सवार एक युवक के पास से पुलिस ने 25 लाख रुपये मिले। पुलिस ने युवक को आयकर विभाग के हवाले कर दिया है। 
विज्ञापन
युवक के पास से बरामद की गई रकम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसलमेर जिले की पोकरण पुलिस ने एक युवक को करीब 25 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बैग में रुपये रखकर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी से इनती बड़ी रकम को लेकर पूछताछ की, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और फिर आयकर विभाग की टीम के हवाले कर दिया।   

विज्ञापन


पोकरण थाना अधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार जिले में कालाधन और शराब समेत अन्य अपराधों की रोकधाम के लिए विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की गई है। 13 अक्तूबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाका लवां पर एक प्राइवेट बस को रुकवाकर तलाशी ली। इस दौरान बस में सवार एक यवुक के संदिग्ध लगने पर उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम अमरसिंह पुत्र हीरसिंह निवासी पोहडा जिला जैसलमेर होना बताया। 

इस दौरान उसके पास मौजूद काले रंग के बैग की तलाशी ली गई तो उसमें करीब 25 लाख रुपये मिले। नगदी को लेकर पूछताछ करने पर युवक कोई  संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिसके बाद उसे हिरसत में ले लिया गया।   
विज्ञापन


नियमानुसार दस लाख रुपये से अधिक की राशि होने के कारण मामले की सूचना आयकर विभाग को दी गई। विभाग के अफसरों ने नगदी की गिनती की तो बैग में कुल 24,68,700 रुपये नगद पाए गए। जिसके बाद अमरसिंह को आयकर विभाग की टीम को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें