पार्षद भवनीश बारोट ने दर्ज कराए बयान।
- फोटो : अमर उजाला
सिरोही नगरपालिका पार्षद भवनीश बारोट ने नगर पालिका आबूरोड में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में भुगतान में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत जयपुर एसीबी मुख्यालय में दी थी। एसीबी की ओर से मामले की जांच के आदेश सिरोही एसीबी चौकी को दिए गए। इसे लेकर शनिवार को पार्षद भवनीश बारोट ने अपने बयान दर्ज कराए साथ ही उनके पास मौजूद सबूत भी दिए।
पार्षद भवनीश बारोट ने बताया कि बीते दिनों एसीबी की एक जनसुनवाई आयोजित की गई थी। इस दौरान आबूरोड में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में हुए भ्रष्टाचार को लेकर एक परिवाद पेश किया था। शिकायत में बताया गया कि झाड़ी कटिंग और सफाई के नाम पर एक करोड़ से अधिक का भुगतान कर दिया है। उनकी शिकायत पर जिला कलेक्टर ने जांच कमेटी गठित की, लेकिन नगरपालिका अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार झींगोंनिया ने जांच कमेटी को रिकॉर्ड ही उपलब्ध नहीं कराया, साथ ही जांच को भी प्रभावित किया। इसी प्रकार तरह के अन्य काम करते हुए करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया है।
नगरपालिका पार्षद बारोट ने बताया कि शहरी नरेगा में हुए भ्रष्टाचार को लेकर एसीबी मुख्यालय से प्राथमिक जांच के आदेश हो गए हैं। मैंने भी अपने बयान दर्ज करा दिए हैं।