फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer News: घर में बने हौद में मिला महिला टीचर का शव, नाचना कस्बे का मामला, पुलिस जांच शुरू

Wed, 24 Jan 2024 07:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

पुलिस ने रात को जाकर शव को देखा और परिजनों को सूचना देकर बुलाया। बुधवार सुबह परिजनों के आने के बाद शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया गया।
विज्ञापन
मृतक महिला टीचर और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसलमेर के नाचना कस्बे में एक महिला टीचर का शव घर में बने पानी के टैंक (हौद) में मिलने से सनसनी फैल गई। उसके पति के अनुसार, शाम को खाना बनाते समय वह अचानक गायब हो गई। उसे आसपास बाजार में तलाश किया गया, लेकिन वह नहीं मिली।

विज्ञापन


रात करीब 10 बजे महिला का शव ग्रामीणों को उसी के घर में बने पानी के हौद में मिला। महिला के परिजनों की तरफ से बुधवार शाम तक कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया। पुलिस की ओर से मामले में पति से पूछताछ की जा रही है।

नाचना थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया, ममता (30) पत्नी मुकेश कुमार (32), 2STR नई मंडी घड़साना की रहने वाली थी। वह नाचना गांव के पास स्थित पांचे का तला सरकारी स्कूल में चार महीने पहले ही टीचर लगी थी। ममता अपने पति के साथ नाचना कस्बे में ही किराए के मकान में रहती थी। मंगलवार रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला का शव घर में बने पानी के हौद में पड़ा है। पुलिस ने रात को जाकर शव को देखा और परिजनों को सूचना देकर बुलाया। बुधवार सुबह परिजनों के आने के बाद शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया गया।
विज्ञापन


कल ही आई थी गांव से
अजीत सिंह ने बताया, मृतका सर्दियों की छुट्टियां होने पर परिवार के साथ घड़साना गई थी और कल ही अपने पति के साथ नाचना लौटी थी। मृतका के पति ने बताया कि ममता देर शाम को खाना बना रही थी और वो कमरे में था। थोड़ी देर बाद जब वो रसोई में गया, तब ममता वहां नहीं थी। उसको लगा सामान लेने बाजार गई होगी। लेकिन काफी देर बाद भी जब वो नहीं आई तो वो उसे ढूंढने बाजार गया। बाजार में पता किया और लोगों से भी पूछताछ की। काफी देर तलाश के बाद गांव वालों के साथ घर लौटा।

पति से पूछताछ जारी
ग्रामीणों ने पानी का हौद देखा तो उसमें ममता का शव मिला। लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी देकर बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और ममता के परिजनों को सूचना दी। ममता के परिजन बुधवार सुबह घड़साना से नाचना आए। इसके बाद मेडिकल बोर्ड से मृतका का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। हालांकि, अभी तक मृतका के परिजनों द्वारा कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं करवाया गया है। नाचना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2016 में हुई थी शादी
मृतका ममता की मुकेश से शादी साल 2016 में हुई थी। उनकी एक 6 साल की बच्ची है। मृतका का पति मुकेश कोई काम नहीं करता है। मृतका सर्दियों में छुट्टियां होने पर पति के साथ ही घड़साना गई थी और वहां से मंगलवार को ही लौटी थी। महिला नाचना कस्बे के पास स्थित पांचे का तला स्थित सरकारी स्कूल में टीचर के पद पर काम करती थी। जैसलमेर से नाचना करीब 130 किमी दूर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें