फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer Accident News: भारत-पाक सीमा के निकट बड़ा हादसा, BSF का ट्रक पलटा, 16 जवान घायल और एक की मौत

Sun, 13 Aug 2023 09:07 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

जैसलमेर में बीएसएफ ( BSF) के जवानों का ट्रक पलटने से करीब 16 जवान घायल हो गए हैं, साथ ही एक जवान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा भारत-पाक सीमा के निकट हुआ है। जहां हेडक्वार्टर डाबला के 149 बीएसएफ के जवान थे।
विज्ञापन
हादसे में घायल जवानों का अस्पताल में हो रहा इलाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जैसलमेर में एक बड़ा हादसा हुआ है। BSF का ट्रक पलटने से करीब 16 जवान घायल हो गए हैं और एक की मौत हो गई। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


हादसे में BSF के करीब 16 जवान घायल और एक की मौत
दरअसल, वाहन 149 बीएसएफ के जवानों को लेकर जा रहा था। इसी बीच भारत-पाक सीमा के समीप सड़क पर गड्डे से बचाने के लिए ट्रक का संतुलन बिगड़ने से हादसा हो गया। ट्रक खाई में पलटा, जिसमें करीब 16 जवान घायल हो गए और एक जवान की मौत हो गई, जवान भारतीय सीमा पर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। मृतक जवान का नाम संजय कुमार (एसके दुबे) बताया जा रहा है,  जो बिहार का रहने वाला है। जिनकी उम्र 40 साल के करीब थी। घायल जवानों  का राजकीय अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे से बीएसएफ के जवानों में शोक की लहर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर बीएसएफ के जवान और अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। फिलहाल तीन जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। घायल जवानों की चिकित्सा सही ढंग से हो उसके लिए बीएसएफ के अधिकारी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं, जिला प्रशासन मुस्तैदी से सहयोग कर रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें