फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: राजस्थान में शीतलहर, कोहरे और बारिश का ट्रिपल अटैक, 3.8 डिग्री तापमान के साथ सीकर रहा सबसे ठंडा

Thu, 11 Jan 2024 08:26 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

पूरा उत्तरी भारत इस वक्त शीतलहर की चपेट में है। पिछले 24 घंटों के तापमान की बात करें तो दिल्ली, पंजाब, यूपी, एमपी और बिहार में सबसे ज्यादा शीतलहर राजस्थान में चल रही है। राजस्थान के सीकर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
सर्द हवाओं से ठिठुरा राजस्थान। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान पर शीतलहर, कोहरे और बारिश का ट्रिपल अटैक हो रहा है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते उदयपुर, जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश हुई। जयपुर, अजमेर में अति घने कोहरे के चलते दृश्यता 50 मीटर तक और कहीं-कहीं इससे भी कम रह गई। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो चुका है। अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान की बात करें तो बीते 24 घंटों में सीकर सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री रहा। राजधानी जयपुर में 7.8, अजमेर में 6.2, चूरू में 6.8, बीकानेर में 5 और जैसलमेर में भी 5 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें