फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: आरएएस प्री परीक्षा 2013 पेपर लीक मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी ने की कार्रवाई, पूछताछ जारी

Fri, 05 Jan 2024 09:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान सामने आया कि इन्होंने आरएएस भर्ती परीक्षा के पेपर परीक्षा से पहले ही प्राप्त कर पढ़ लिए थे।
विज्ञापन
पेपर लीक में दो अभियुक्त गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेपर लीक मामले में एसओजी ने शुक्रवार को दो वांछित अभियुक्तियों को गिरफ्तार किया है। मामले में गठित एसआईटी के प्रमुख एडीजी वीके सिंह ने बताया कि स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम ने आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2013 के पेपर लीक प्रकरण में वांछित दो अभियुक्तों आशुतोष मीणा पुत्र अवतार सिंह (30) निवासी सिकरोदा मीणा थाना हिंडौन सिटी जिला करौली हाल जेईएन, रेलवे यमुना नगर हरियाणा एवं बाबूलाल सोनी पुत्र विनोद सोनी (32) निवासी ग्राम पोस्ट ढिगाल थाना मुकुंदगढ़ जिला झुंझुनू हाल जवाहरात की दुकान को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


वीके सिंह ने बताया कि वर्ष 2014 में एसओजी ने आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2013 के पेपर लीक प्रकरण का खुलासा किया था। मामले में एसओजी की टीम लगातार फरार चल रहे आरोपियों की तलाश कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

एडीजी ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि इन्होंने आरएएस भर्ती परीक्षा के पेपर परीक्षा से पहले ही प्राप्त कर पढ़ लिए थे। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इससे पहले एसओजी की टीम इस मामले में 33 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें