फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: ईद मिलन कार्यक्रम में पहुंचकर सचिन पायलट ने दिया 2024 का मंत्र, बोले-सबको मिलकर काम करने की जरूरत

Thu, 04 May 2023 09:49 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

ईद मिलन कार्यक्रम के दौरान सचिन पायलट ने सभी को मुबारकबाद दी। साथ ही विधानसभा चुनाव में सभी से मिल कर काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
ईद मिलन कार्यक्रम में सचिन पायलट। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर में आयोजित ईद मिलन कार्यक्रम के दौरान सचिन पायलट ने कहा कि आगामी चुनावों में हम सबको मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र दिया। पायलट ने कहा कि आने वाला समय चुनौतीपूर्ण होगा। उन्होंने कहा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान सहित कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। अभी कर्नाटक चुनाव में भी मुझे विश्वास है कि भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा जब हम भाजपा को अलग-अलग राज्यों में हराएंगे तभी 2024 लोकसभा चुनाव में मजबूत चुनौती दे पाएंगे। एनडीए और भाजपा को हराना है जरूरी है। अलग-अलग राज्यों में जब हम भाजपा को हराएंगे, तभी हम राष्ट्रीय स्तर पर हरा पाएंगे। इसलिए सबको मिलकर काम करने की जरूरत है। यह लंबा-चौड़ा भाषण देने का समय नहीं है। इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा कि आज ईद मिलन समारोह के मौके पर आप सभी को मुबारकबाद। हम सब ऐसे ही प्रेम-मोहब्बत, भाईचारे से सभी त्योहारों को मिलजुल कर मनाते रहें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें