फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC: कृषि विभाग के अधिकारी पदों पर भर्ती, 25 से शुरू होंगे आवेदन, जानें रिक्रूटमेंट से जुड़ी सारी जानकारी

Fri, 12 Jan 2024 09:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

Assistant Statistics Officer Recruitment in Agriculture Department: ऑनलाइन आवेदन 25 जनवरी से 24 फरवरी 2024 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Assistant Statistics Officer Recruitment in Agriculture Department: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को कृषि विभाग में सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 10 पदों पर भर्ती निकाली है। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


आयोग सचिव ने बताया कि उक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 जनवरी से 24 फरवरी 2024 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथि और स्थान के संबंध में यथासमय सूचित कर दिया जाएगा।

ये है आवेदन की प्रक्रिया
अभ्यर्थियों को आयोग के ऑनलाइन पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in  पर उपलब्ध एप्लाई ऑनलाइन लिंक अथवा एसएसओ पोर्टल के सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा। प्रथम बार वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के लिए अभ्यर्थी के नाम, पिता के नाम, जन्म तिथि, लिंग, सैकण्डरी/समकक्ष परीक्षा एवं आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस आईडी में से किसी एक आईडी प्रूफ के विवरणों का इन्द्राज एवं डॉक्यूमेंट अपलोड करना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में वन टाइम रजिस्ट्रेशन किया है वे अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल के माध्यम से वन टाइम रजिस्ट्रेशन संख्या के आधार पर ऑनलाइन आवेदन करें।
विज्ञापन


वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात ओटीआर प्रोफाइल में किसी भी प्रकार का संशोधन किया जाना संभव नहीं होगा। पूरी सावधानी के बाद ही वन टाइम रजिस्ट्रेशन और आवेदन फार्म भरने की कार्रवाई करें। एक बार परीक्षा शुल्क, आवेदन प्रक्रिया, प्रमाण-पत्रों से संबंधित एवं अन्य सूचनाओं के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध सामान्य दिशा निर्देश तथा संबंधित सेवा नियमों का अध्ययन आवश्यक रूप से कर लें। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आयोग में जाकर अथवा दूरभाष संख्या 0145-2635212, 2635200 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें