राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक
- फोटो : Amar Ujala Digital
राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने के लिए अब 25 जुलाई, 2023 तक रजिस्ट्रेशन करवाए जा सकेंगे। इन खेलों के प्रति खिलाड़ियों के रुझान एवं आग्रह के मद्देनजर पंजीयन की तिथि उक्त अवधि तक बढ़ाई गई है।
शासन सचिव, खेल विभाग नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि पांच अगस्त से शुरू होने जा रहे इन खेलों में हिस्सा लेने के लिए अब तक लगभग 57 लाख खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। पूर्व में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 26 जून, 2023 निर्धारित थी। अब इन खेलों के शुभारम्भ की तिथि में परिवर्तन करते हुए इसे 10 जुलाई के स्थान पर पांच अगस्त, 2023 किया गया है। ऐसे में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अवधि भी 25 जुलाई, 2023 तक बढ़ाई गई है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसमें भाग लेने का अवसर मिल सकें। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी इन खेलों में हिस्सा लेने के लिए https://rajolympic.rajasthan.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।