लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस राजस्थान की भजनलाल सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर गई है। बुधवार को यूथ कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता जयपुर में ओटीएस चौराहे पर पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास की तरफ बढ़ने लगे। पुलिस ने बैरिकेड्स कर किसी को आगे नहीं बढ़ने दिया।
इस दौरान धक्का-मुक्की और हल्की झड़प भी हुई। इसमें पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। हालांकि, कांग्रेस कार्यकर्ता इसके बावजूद आगे बढ़ने पर अड़ रहे तो पुलिस ने हल्का लाठी चार्ज भी किया।
श्रीनिवास बीवी ने बैरिकेडस पर चढ़कर सीएम आवास की तरफ जाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उन्हें धक्का देकर नीचे कर दिया। हालांकि, मौके पर अभी बड़ी तादाद में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से जमकर नारेबाजी की गई।