फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: भीषण गर्मी से मिली राहत, प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

Sun, 12 May 2024 08:31 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather Update Today: प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम विभाग ने जयपुर समेत 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चिलचिलाती गर्मी के बीच बारिश होने से लोगों को कुछ राहत मिली है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में कल शाम और रात को झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से राजस्थान के कुछ भागों में आंधी के साथ बारिश हुई। इसी के चलते मौसम केंद्र जयपुर ने भी राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार सीकर, जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, दौसा, नागौर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कहीं-कहीं धूल भरी आंधी, ओलावृष्टि और मेघगर्जन के साथ-साथ बारिश की संभावना जताई है। कोटा, बूंदी, बीकानेर, अजमेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा, पाली और चूरू में  भी विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार मौसम खराब होने के कारण कहीं-कहीं तेज आंधी के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। प्रदेश के नागौर, सीकर, जयपुर, अजमेर और पाली में कुछ स्थानों पर तूफान के साथ ओलावृष्टि या तेज हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें