फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Today: अगले दो दिनों तेज सर्दी का अलर्ट जारी, घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें रद्द

Thu, 18 Jan 2024 09:06 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather update: प्रदेश में सर्दी का कहर लगातार जारी है। घने कोहरे की वजह से आवागमन में परेशानी हो रही है। नेशनल हाइवे पर वाहनों को हेडलाइट का सहारा लेना पड़ रहा है। ट्रेनें और बसें देरी से चल रही हैं और कुछ के संचालन रोक दिए गए हैं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दी के प्रकोप के चलते आम जनजीवन ठप पड़ गया है। लोग घरों में दुबके पड़े हैं। मौसम विभाग ने 18 से 20 जनवरी के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड का असर तेज होने की चेतावनी दी है। करौली, सीकर, भरतपुर, अलवर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, धौलपुर, झुंझुनू और दौसा के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से आवागमन पर भी असर पड़ा है। सड़क पर चल रहे वाहनों को हेडलाइट का सहारा लेना पड़ रहा है। कोहरे के कारण कई ट्रेनें अपने तय समय से या तो देरी से चल रही हैं या रद्द कर दी गई हैं।

विज्ञापन

राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
उत्तरी और मध्य राजस्थान में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक चला गया है। चुरू, रतनगढ़, सीकर, गंगानगर, अलवर, हनुमानगढ़ में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने यहां आने वाले दो दिनों में सर्दी का असर और तेज होने की चेतावनी दी है। 

देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाली ट्रेनें घने कोहरे के चलते अपने तय समय से देरी से चल रही हैं। कई ट्रेनें रद्द भी कर दी गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें