Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अगले 2 का मौसम किसानों के लिए चिंता का सबब बने हुए हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के कई संभागों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। रविवार को भी बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर-पश्चिमी भारत में दो दिनों तक मौसम प्रभावित रहेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आज जयपुर, भरतपुर, अजमेर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, नागौर और गंगानगर में ओलावृष्टि के संकेत हैं। यहां मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम अभी भी शुष्क बना हुआ है। बीते 24 घंटों में अलवर सबसे ठंडा इलाका रहा और जोधपुर सबसे गर्म। अलवर में दिन का तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 8 फरवरी तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है।