आईएएस शिखर अग्रवाल वन एवं पर्यावरण विभाग में सीएसएस रहे हैं और अब वे मुख्यमंत्री भजनलाल का ऑफिस संभालेंगे। इनके साथ ही आरएएस जसवंत सिंह को भी मुख्यमंत्री कार्यालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया गया है। पिछली गहलोत सरकार में मुख्यमंत्री कार्यालय में ज्वाइंट सेक्रेट्री के पद पर काम कर रहे शाहीन अली और गौरव बजाड़ को एपीओ कर दिया गया है।
इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के ज्वाइंट सेक्रेट्री गोपाल सिंह को हटाकर उनकी जगह जगवीर सिंह को लगा दिया गया है और गोपाल सिंह को भी आगामी आदेशों तक एपीओ कर दिया गया है।