फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: बदल रहा मौसम का मिजाज, इन संभागों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ बारिश-बूंदाबांदी के आसार

Thu, 22 Feb 2024 04:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आज यानी गुरुवार को भी जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है। 23 से 25 फरवरी के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में एक ओर कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने से 26-27 फरवरी के दौरान राज्य में बादलों की आवाजाही रहने तथा कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। तत्पश्चात मार्च के प्रथम सप्ताह में एक ओर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मेघगर्जन और कहीं-कहीं हल्की बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है।

विज्ञापन


वहीं, गुरुवार को भी जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है। 23 से 25 फरवरी के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश में आज अधिकतम तापमान 30°C (86°F) और न्यूनतम तापमान 14°C (57°F) रहने की उम्मीद है। हवा की रफ्तार 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे (छह-नौ मील प्रति घंटे) रह सकती है। आर्द्रता का अनुमान 60-70 प्रतिशत लगाया गया है। साथ ही बारिश की संभावना का प्रतिशत 40 रह सकता है। वहीं, छह जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली जिलों और आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें