फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: मावठ से भीगा राजस्थान, हनुमानगढ़ में सबसे ज्यादा हुई बारिश; जयपुर-नागौर में ओलावृष्टि की चेतावनी

Sun, 04 Feb 2024 05:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather: राजस्थान के कई जिलों में रविवार को हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश हुई। राजधानी जयपुर में भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है। वहीं, हनुमानगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। जबकि मौसम विभाग ने जयपुर और नागौर में ओलावृष्टि पर बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन
राजस्थान के कई जिलों में हुई मावठ की बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार रविवार सुबह राजस्थान के कई जिलों में हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश हुई। राजधानी जयपुर में भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है। वहीं, हनुमानगढ़ में सबसे ज्यादा 21mm बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने रविवार शाम चार बजे जारी बुलेटिन में जयपुर और नागौर में ओलावृष्टि पर बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार तक के लिए प्रदेश में ओलावृष्टि और बारिश का अनुमान जारी किया था।

विज्ञापन



 
पूर्वी राजस्थान के मंडावा में 6 मिमी, झुंझुनू-कोटकासिम में 5 मिमी, अलवर-चिड़ावा में 5 मिमी, फतेहपुर-सीकर में 4 मिमी, जयपुर में 1 मिमी, दौसा में 1 मिमी और बूंदी में कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के हनुमानगढ़ में 21 मिमी, बीकानेर में 3 मिमी, चूरू में 3 मिमी, गंगानगर में 2 मिमी, जैसलमेर, जोधपुर और बाढ़मेर में कहीं-कहीं बारिश हुई।
विज्ञापन

 
इसके साथ ही करौली जिले में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण रविवार को मौसम ने पलट गया और आसमान में घने बादल छा गए। घने बादल छाने से दिन भर धूप नहीं खिली और सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। हालांकि बादल छाने से क्षेत्र के न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। लेकिन ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को ठिठुरन का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने भी अगले दो-तीन दिन क्षेत्र में बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हिंडौन सिटी ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन पर न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यहां गौरतलब है कि पिछले दो-तीन दिन से कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। दिनभर क्षेत्र में बादल छाए रहने और पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से लोगों को ट्रीटमेंट का एहसास हो रहा है। क्षेत्र में अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 84 प्रतिशत और न्यूनतम सापेक्ष आर्द्रता 69 प्रतिशत रहने की संभावना है।

ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन और जिला कृषि मौसम इकाई कृषि विज्ञान केंद्र हिंडौन सिटी के डॉ. एमके नायक ने बताया कि बुधवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री व अधिकतम तापमान 24 डिग्री, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री व अधिकतम तापमान 23 डिग्री, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री व अधिकतम तापमान 25 डिग्री, शनिवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री व अधिकतम तापमान 25 डिग्री और रविवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री व अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें