फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: राजस्थान में जमकर बरसे बदरा, हीट वेव से मिली राहत, जानें कब आएगा मानसून

Thu, 20 Jun 2024 08:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में लंबे समय से चल रहा बारिश का इंतजार आज यानी गुरुवार को आखिरकार पूरा हो गया। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिससे आमजन को राहत मिली।
विज्ञापन
राजस्थान में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में आज यानी गुरुवार को राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में प्री-मॉनसून की बारिश हुई। इसके चलते दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। जयपुर में शाम साढ़े पांच बजे करीब 34 डिग्री का तापमान दर्ज किया गया, जो बुधवार के मुकाबले 3.7 डिग्री कम रहा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, आज एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में हल्की और मध्यम श्रेणी की बारिश हुई। अनुमान है कि 24 जून से उदयपुर और कोटा संभाग में बारिश की गतिविधि बढ़ेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में और ज्यादा गिरावट आएगी। प्रदेश में आद्रता की मात्रा भी 30 से 75 प्रतिशत तक हो गई है, जिससे बारिश के आसार बनने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें