फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: राजस्थान में अगले 5 दिनों तक मानसून रहेगा सुपर एक्टिव, आज इन सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Wed, 04 Sep 2024 05:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Weather: राजस्थान में मानसून अगले 4 से 5 दिनों तक सुपर एक्टिव होने वाला है। जयपुर मौसम केंद्र ने सुबह 7 बजे चेतावनी दी है कि अगले तीन घंटों में जयपुर, पाली, अलवर, चूरू, सीकर, नागौर अजमेर में भारी बारिश हो सकती है। वहीं 14 अन्य जिलों में धीमी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
बारिश। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में मानसून की टर्फ लाइन जैसलमेर और उदयपुर से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से आगामी 4 से 5 दिनों तक राजस्थान के दक्षिणी व दक्षिणी पूर्वी हिस्से में जोरदार बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग में हल्कि से मध्यम वर्षा हो सकती है।

विज्ञापन


जयपुर मौसम केंद्र ने आज बुधवार सुबह 7 बजे चेतावनी जारी की है जिसमें  अगले तीन घंटों के लिए जयपुर, पाली, अलवर, चूरू, सीकर, नागौर अजमेर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं डूंगरपुर, सवाई माधोपुर,बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, कोटा, झालावाड़, दौसा, टोंक, करौली, झुंझुनू, चित्तोड़गढ़, भीलवाड़ा, जोधपुर और उदयपुर में हल्कि वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। बीते 24 घंटों की बात करें तो राजस्थान के बांसवाड़ा में सर्वाधिक 115 एमएम वर्षा दर्ज की गई है। शेष राजस्थान में सामान्य रूप से हल्कि वर्षा हुई है।
 

जयपुर में सुबह से बारिश
हालांकि राजधानी जयपुर में मंगलवार रात को कुछ समय के लिए तेज वर्षा हुई। बुधवार सुबह से ही यहां हल्कि बूंदाबांदी शुरू हो गई। जयपुर मौसम केंद्र ने अगले तीन घंटों के लिए जयपुर में भारी वर्षा का ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें