फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Career News: हाउसिंग बोर्ड में 258 पदों पर वैकेंसी, तीन दिन बढ़ाई आवेदन तिथि, 21 अगस्त तक करें अप्लाई

Fri, 18 Aug 2023 02:15 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान हाउसिंग बोर्ड में 258 पदों पर वैकेंसी की घोषणा हुई थी। जिसको लेकर विभाग ने आवेदन की तारीख तीन दिन बढ़ाई है। अब प्रदेश के युवा 21 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
राजस्थान आवासन मण्डल, जयपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान हाउसिंग बोर्ड में निकली 258 पदों पर वैकेंसी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि तीन दिन बढ़ा दी गई है। आयुक्त रहे पवन अरोड़ा के वीआरएस लेने के बाद अब 21 अगस्त तक अप्लाई करने का अभ्यर्थियों को मौका दिया गया है।

विज्ञापन


राजस्थान हाउसिंग बोर्ड (RHB) की सीधी भर्ती परीक्षा-2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त तक बढ़ाई गई है। राजस्थान आवासन मंडल में सीधी भर्ती परीक्षा के लिए पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त थी। सचिव अल्पा चौधरी ने कहा कि मंडल में विभिन्न 258 पदों के लिए होने वाली सीधी भर्ती परीक्षा-2023 की तिथि में 3 दिवस की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा मंडल का उद्देश्य अधिक से अधिक योग्य अभ्यर्थियों का परीक्षा के लिए आवेदन करवाना है।

सचिव अल्पा चौधरी ने कहा कि सेंटर फॉर डवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कम्प्यूटिंग यानी सी-डैक, भारत सरकार के सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्रालय की स्वायत्तशासी संस्था के माध्यम से सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। पूरी तरह ऑनलाइन होने वाली इस परीक्षा में किसी भी तरह की ओएमआर शीट का उपयोग नहीं किया जाएगा। राजस्थान आवासन मंडल निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा करवाने के लिए डेडिकेटेड और कटिबद्ध है।
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि सीधी भर्ती परीक्षा के सुचारू और सफल संचालन के लिए मंडल सचिव सहित 9 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जो परीक्षा से जुड़ी तमाम कार्यवाही और घटनाक्रम पर कड़ी और पैनी नजर रखेगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा एजेंसी भी पूरी तरह मुस्तैद और सजग रहेगी।

21 अगस्त रात 12 बजे तक कर सकते हैं आवेदन
अल्पा चौधरी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया 19 जुलाई से प्रारंभ हो गई थी। आवेदक 21 अगस्त की रात 12 बजे तक विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदक rhbexam.in वेबपोर्टल या आवासन मण्डल की वेबसाइट urban.rajasthan.gov.in/rhb के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार के मार्गदर्शन/सूचना के लिए हेल्पलाइन नम्बर सुबह 10 से शाम 7 बजे तक 9363322818/0141-2740064 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

इन पदों पर निकाली गई है भर्ती
राजस्थान हाउसिंग बोर्ड में कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर ( इनफॉर्मेटिक्स असिस्टेंट), प्रोजेक्ट इंजीनियर जूनियर सिविल डिग्री, प्रोजेक्ट इंजीनियर जूनियर सिविल डिप्लोमा, प्रोजेक्ट इंजीनियर इलेक्ट्रिकल डिग्री, सीनियर ड्राफ्ट्समैन, जूनियर ड्राफ्ट्समैन, लीगल असिस्टेंट ( जूनियर लीगल ऑफिसर), जूनियर अकाउंटेंट, जूनियर असिस्टेंट पदों पर यह भर्ती परीक्षा होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें