फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: हरियाली तीज पर पर्यटन विभाग का ऑफर, फोटो खींच कर भेजो, सरकार देगी शानदार इनाम

Wed, 07 Aug 2024 09:27 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आज हरियाली तीज है। राजस्थान में इसका विशेष महत्व है। राजधानी जयपुर में हर साल तीज माता की सवारी निकाली जाती है, जिसे देखने देशी-विदेशी सैलानी यहां आते हैं। पर्यटन विभाग ने इस अवसर पर फोटो प्रतियोगिता आयोजित की है, जिसमें तीज के फोटो भेजने पर सरकार शानदार इनाम देने वाली है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले हरियाली तीज के मौके पर जयपुर में तीज माता की शाही सवारी निकाली जाती है। यह आयोजन राजस्थान के पर्यटन विभाग की ओर से हर साल किया जाता है। इसके लिए जयपुर में आज सरकारी ऑफिसों में आधे दिन का अवकाश भी रखा गया है। इस बार विभाग की ओर से तीज के मौके पर एक फोटो कॉम्पीटिशन आयोजित किया गया है। इसमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्वीटर पर पर्यटन विभाग के अकाउंट @my_rajasthan को फॉलो करना होगा। इसके बाद rajasthan.tourism101@gmail.com पर ई मेल के जरिए एंट्री भेजनी होगी, जो फोटो फाइनल राउंड में सिलेक्ट होगी, उसे सरकार की तरफ से शानदार इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन


ऐसे मनाई जाती है तीज

इस दिन महिलाएं उपवास रखकर भगवान शिव की आराधना करती हैं। जयपुर के परंपरागत लहरिया परिधानों से सजी-धजी महिलाएं लाख की चूड़ियां पहनती हैं। इस अवसर पर मेहंदी लगाना भी शुभ माना जाता है। जयपुर के अलावा भी राजस्थान के कई शहरों में तीज के मेले लगाए जाते हैं।

तीज पर बन रहे 3 शुभ योग

इस बार तीज पर परिघ योग, शिव योग और रवि योग एक साथ आ रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार हरियाली तीज 6 अगस्त की रात  7 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर 7 अगस्त को रात 10 बजे तक मनाई जाएगी, तीज का व्रत 7 अगस्त को रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें