फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जवानों ने दो घंटे तक चलाया सर्च ऑपरेशन

Fri, 16 Feb 2024 06:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जयपुर एयरपोर्ट की ऑफिशियल आईडी पर डॉन ऑफ इंडिया नाम की आईडी से ई-मेल भेजकर धमकी दी गई है।
विज्ञापन
जयपुर एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर में शनिवार को जयपुर एयरपोर्ट पर हड़कंप की स्थिति हो गई। जब एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। आनन-फानन में सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हुई, फिर पूरे एयरपोर्ट परिसर की गहन तलाशी ली गई। लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। करीब दो घंटे की छानबीन के बाद एयरपोर्ट परिसर से कुछ आपत्तिजनक नहीं मिलने के बाद सुरक्षा एजेसिंयों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जयपुर एयरपोर्ट की ऑफिशियल आईडी पर डॉन ऑफ इंडिया नाम की आईडी से ई-मेल भेजकर धमकी दी गई थी। इसके बाद एयरपोर्ट सुरक्षा जवानों के साथ ही BDS टीम (बम निरोधक दस्ता) की टीम ने सर्च अभियान चलाया। धमकी के बारे में एयरपोर्ट एसएचओ ममता मीना ने बताया, सुबह करीब 11:29 बजे पुलिस को एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी वाला मेल मिलने की सूचना दी गई। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ऑफिशियल ई-मेल पर अज्ञात व्यक्ति ने धमकी भरा मेल भेजा है। मेल में जयपुर एयरपोर्ट के लैंड स्केप एरिया को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

धमकी के बाद बीडीएस, सीआईएसएफ और डॉग स्क्वॉयड टीम की ओर से एयरपोर्ट पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब दो घंटे चले सर्च ऑपरेशन में एयरपोर्ट परिसर में कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है। मालूम हो कि इससे पहले भी 27 दिसंबर को भी जयपुर सहित करीब आधा दर्जन से अधिक एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, लेकिन जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें