फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित भारत-विकसित राजस्थान : वीसी के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री, CM की जमकर तारीफ की

Fri, 16 Feb 2024 04:52 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'विकसित भारत विकसित राजस्थान' कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सम्मिलित होकर 17000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन
विकसित भारत-विकसित राजस्थान कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकसित भारत-विकसित राजस्थान कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सम्मिलित होते हुए प्रधानमंत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस प्रकार से डिजिटल तकनीक का उपयोग करते हुए आज का यह कार्यक्रम तय किया है, वह काबिले तारीफ है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से राजस्थान की सरकार ने आते ही युवाओं के बारे में सोचा है, उसकी तारीफ की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पेपर लीक प्रकरण प्रदेश के लिए एक बड़ी बीमारी बन चुका था, जिसको राजस्थान सरकार ने एसआईटी गठित करके खत्म करने का काम किया है। केंद्र सरकार ने भी एक ऐसा कानून लाने का काम किया है जिसमें पेपर लीक करने वाले गुनहगार अब पेपर लीक करने से पहले 100 बार सोचेंगे। 

प्रदेश के बजट के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार राजस्थान की सरकार ने पहले ही बजट में युवाओं को ध्यान रखते हुए 70000 से ज्यादा नौकरियां देने की बात कही है, वह प्रदेश को विकास की ऊंचाइयां छूने में मदद करेगा। प्रधानमंत्री ने सौर ऊर्जा के बारे में बात करते हुए कहा कि मध्यम वर्ग और निम्न मध्यम वर्ग के घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जिसकी सब्सिडी भारत सरकार सीधे उस व्यक्ति के खाते में भेजेगा जिससे मध्यम वर्ग और निम्न मध्यम वर्ग को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर डबल इंजन की तरह काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान 17,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया। ये परियोजनाएं सड़क, रेलवे, सौर ऊर्जा, विद्युत ट्रांसमिशन, पेयजल तथा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों से संबंधित हैं।

कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश में 2100 करोड़ रुपये से अधिक की विद्युत ट्रांसमिशन क्षेत्र की परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित किया, ये परियोजनाएं राजस्थान में सौर ऊर्जा क्षेत्रों से बिजली की निकासी के लिए हैं ताकि इन क्षेत्रों में उत्पादित सौर ऊर्जा को लाभार्थियों तक पहुंचाया जा सके। 

जल जीवन मिशन के अंतर्गत लगभग 2400 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जिसका उद्देश्य राजस्थान में स्वच्छ पेयजल प्रदान करने के लिए अवसंरचना को मजबूत बनाना है। साथ ही उन्होंने जोधपुर में इंडियन ऑयल के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट को राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि इस बॉटलिंग प्लांट से नए रोजगार का सृजन होगा और यह प्लांट क्षेत्र में लाखों उपभोक्ताओं की एलपीजी जरूरतों को पूरा करेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें