फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan : बॉर्डर पार करके घुसपैठ करने वाला पाकिस्तानी नागरिक बाड़मेर में गिरफ्तार, BSF की टीम कर रही पूछताछ

Tue, 27 Aug 2024 08:20 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राज्य के बाड़मेर में एक पाकिस्तानी नागरिक को बॉर्डर पार करके घुसपैठ करने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है, अब उससे पूछताछ की जा रही है। यह घुसपैठिया पाकिस्तान से सटी भारतीय सीमा में 10 किमी भीतर तक आकर झड़पा गांव तक पहुंच गया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर में एक पाकिस्तानी नागरिक ने बॉर्डर पार करके भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि जग्सी कोहली (20) शनिवार रात तारबंदी क्रॉस करके बाड़मेर में घुस गया और करीब 10 किमी अंदर सेड़वा थाना इलाके के झड़पा गांव तक आ गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घुसपैठिया नवातला बॉर्डर से तारबंदी पार करके बाड़मेर में घुसा और 10 किलोमीटर पैदल चलकर सुबह 9 बजे तक झड़पा गांव पहुंच गया। लोगों ने बताया कि घुसपैठिया यहां थारपारकर जाने के लिए बस के बारे में पूछ रहा था, तभी ग्रामीणों ने उसे बैठाकर पूछताछ की, जिसमें उसने पाकिस्तानी होना बताया।

इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस और बीएसएफ को सूचना दी, जिस पर बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल बीएसएफ की टीम घुसपैठिए से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें