फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर एयरपोर्ट थप्पड़ कांड: स्पाइसजेट की महिला क्रू मेंबर ने ASI पर लगाए गंभीर आरोप, बोली- इन्होंने मुझे भद्दी…

Sat, 13 Jul 2024 05:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट एयरलाइंस की महिला कर्मचारी द्वारा सीआईएसएफ जवान को थप्पड़ मारने के मामले में नया मोड़ आया है। थप्पड़ मारने वाली अनुराधा रानी ने सीआईएसएफ एएसआई गिरिराज प्रसाद पर संगीन आरोप लगाते हुए क्रॉस केस दर्ज करवाया है।
 
विज्ञापन
जयपुर थप्पड़ कांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थप्पड़ केस में महिला कर्मचारी ने सीआईएसएफ के एएसआई के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला कर्मचारी ने एफआईआर में कहा है कि जब वो गेट से एंट्री ले रही थी, तब एएसआई ने रोका और कहा कि मुझे भी सेवा का मौका दो। इसके साथ ही एएसआई गिरिराज ने पद का धौंस देते हुए कहा कि मेरा कहा मानोगी तो चैन पाओगी। 

क्या था मामला

विज्ञापन

दरअसल ये पूरा मामला गुरुवार साढ़े चार बजे का है। यहां स्पाइसजेट की महिला कर्मचारी अनुराधा व्हीकल गेट से एंट्री ले रही थीं। एएसआई के मुताबिक महिला कर्मचारी एयरपोर्ट के अंदर जाने की जिद कर रही थीं, जबकि व्हीकल गेट की CISF SOP के तहत महिलाओं को केवल CISF की महिला स्टाफ द्वारा सुरक्षा जांच के बाद ही एयरपोर्ट के अंदर जाने की परमिशन होती है। इसी बात को लेकर बहस हो गई और महिला कर्मचारी ने थप्पड़ मार दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें