फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: बजट की कमी से अटकी वैज्ञानिक सहायक भर्ती परीक्षा, सरकार ने कहा- अब अगस्त में आयोजित करवाएंगे

Fri, 12 Jul 2024 10:26 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रदेश के ताजातरीन बजट में प्रतिवर्ष एक लाख नई भर्तियों की घोषणा करने वाली सरकार ने विधानसभा को लिखित जवाब में कहा है कि बजट की कमी के चलते राजस्थान में भर्ती परीक्षा प्रभावित हुई है। नवंबर 2022 में  राजस्थान की विधि विज्ञान प्रयोगशाला के लिए वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायकों की भर्ती की विज्ञप्ति जारी की जा चुकी थी, लेकिन आज तक इसकी परीक्षा आयोजित ही नहीं करवाई गई।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान को साढ़े 3 बिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने और हर साल 1 लाख भर्तियां निकालने की घोषणा करने वाली सरकार बजट की कमी के चलते भर्ती परीक्षा तक आयोजित नहीं करवा पा रही। सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा और दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय में इसी साल अगस्त में विधि विज्ञान प्रयोगशाला के लिए वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायकों की भर्ती परीक्षा आयोजित करवाने के लिए 2 नवंबर 2022 में विज्ञप्ति जारी कर दी गई थी लेकिन विश्वविद्यालय के पास यह परीक्षा आयोजित करवाने के लिए बजट ही नहीं था। अब सरकार ने विधानसभा में जवाब दिया है कि अगस्त तक इस परीक्षा को आयोजित करवा लिया जाएगा। 

विज्ञापन


बीजेपी विधायक अजयसिंह किलक ने विधानसभा में सवाल पूछा था कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला के लिए वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायकों की भर्ती परीक्षा की विज्ञप्ति जारी किए जाने के बाद भी भर्ती परीक्षा क्यों आयोजित नहीं करवाई जा रही। इसके जवाब में सरकार ने बताया कि बजट के अभाव में भर्ती परीक्षाएं नहीं करवाई जा सकीं। अब इस भर्ती परीक्षा का आयोजन अगस्त में करवा दिया जाएगा। इसमें डीएनए, साइबर और पोलीग्राफ शाखा के लिए एक-एक वरिष्ठ वैज्ञानिक तथा कनिष्ठ वैज्ञानिकों में डीएनए के लिए 1, साइबर के लिए 2 , पॉलिग्राफ के लिए 2, विष के लिए 7, भौतिकी के लिए 1, सीरम के लिए 3, जैविक के लिए 2, प्रलेख के लिए 2, फोटो के लिए 3, रसायन के लिए 1 तथा नारकोटिक्स के लिए 1 पद की भर्ती होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें