फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: ऊंट पर बैठकर शपथ लेने जाएंगे राजकुमार रोत, बांसवाड़ा लोकसभा सीट से जीते हैं चुनाव

Tue, 25 Jun 2024 10:04 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रदेश की बांसवाड़ा सीट से चुनाव जीतकर पहुंचे भारत आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत आज संसद में शपथ लेंगे। वे इसके लिए ऊंट पर बैठकर संसद भवन जाएंगे। रोत ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बांसवाड़ा संसदीय क्षेत्र से चुनकर आए बीएपी सांसद राजकुमार रोत आज संसद में शपथ लेंगे। इसके लिए वे ऊंट पर बैठकर संसद पहुंचेंगे। रोत ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत आज ऊंट पर बैठकर संसद पहुंचने वाले हैं। यहां वे लोकसभा सदस्यता की शपथ लेंगे। इसका ऐलान उन्होंने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट के जरिए किया है। रोत ने लिखा- 'आदिवासी पहचान और राजस्थान की शान ऊंट पर बैठकर सुबह 10.30 बजे संसद पहुंचूंगा और दोपहर 1-2 बजे के मध्य 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करूंगा। जोहार उलगुलान!'

गौरतलब है कि रोत पहली बार सांसद चुने गए हैं। कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों में रोत की पार्टी बीएपी से अलायंस कर यह सीट रोत के लिए खाली की थी। यहां उनका मुकाबला बीजेपी के महेंद्रजीत मालवीय से हुआ था। मालवीय इससे पहले कांग्रेस में थे लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान वे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें