फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सभी वर्गों को मिलनें वाली स्कूटियों की संख्या हो दोगुनी, OBC वर्ग का भी रखे ध्यान; विधायक मनीष यादव

Wed, 31 Jul 2024 02:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: विधायक मनीष यादव ने आज विधानसभा कार्यसंचालन एवं प्रक्रिया के नियम 295 (विशेष उल्लेख प्रस्ताव) के माध्यम से देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना तथा काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत मिलनें वाली स्कूटियों की संख्या दोगुनी करने तथा काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजनांर्गत संचालित कैटेगरियों में ओबीसी वर्ग को भी अन्य वर्गों की तरह पृथक से शामिल किये जानें का मुद्दा विधानसभा में उठाया।
 
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधायक यादव ने कहा कि सरकार द्वारा देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना के तहत MBC वर्ग की छात्राओं को वर्ष 2023-24 में मिलनें वाली स्कूटियों की संख्या 3695 है। कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के अन्तर्गत वर्ष 2023-24 में मिलनें वाली स्कूटियों की संख्या 26305 है।

विज्ञापन


विधायक यादव ने कहा कि कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के अंतर्गत वर्तमान में 6 कैटेगरियों के छात्राओं को मेरिट के अनुसार प्रतिवर्ष स्कूटियां मिलती है। इसके अन्तर्गत पहली कैटेगरी में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा समस्त वर्गों की 4162 छात्राओं को स्कूटियां वितरित की जाती है, दूसरी कैटेगरी में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अनुसूचित जाति की 2463 छात्राओं को स्कूटी प्रदान करता है।

इसके साथ ही तीसरी कैटेगरी में माध्यमिक शिक्षा विभाग आर्थिक पिछड़ा वर्ग अर्थात EWS की 1477 छात्राओं को स्कूटी प्रदान करता है। चौथी कैटेगरी में अल्पसंख्यक मामलात विभाग अल्पसंख्यक वर्ग की 1848 छात्राओं को स्कूटी प्रदान करता है। पांचवी कैटेगरी में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग अनुसूचित जनजाति वर्ग की कक्षा 10वीं व 12वीं उतीर्ण, 14778 छात्राओं को स्कूटियां वितरित करता है। छटवीं कैटेगरी में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग विमुक्त घुमन्तु व अर्द्धघुमन्तु वर्ग की 1577 छात्राओं को स्कूटियां वितरित करता है।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि इन कैटेगरियों में ओबीसी वर्ग को अन्य वर्गों की तरह पृथक से शामिल नहीं किया गया है। ऐसा कैसे संभव है? तथा यह किस गलत मंशा के साथ किया गया है, यह मेरी समझ से परे है। आमजन हम सब नीति निर्माताओं व उसकें कियान्वयन करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों से यह अपेक्षा रखते है कि वो सभी वर्गों को बिना गलत इंटेन्शन से मुख्यधारा में समावेश करने का प्रयास करेंगे, लेकिन इसमें ऐसा नहीं हो पाया, जबकि ओबीसी वर्ग की राज्य में कुल जनसंख्या 44 फिसदी है।

विधायक ने कहा कि सरकार कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के अंतर्गत आबीसी वर्ग की छात्राओं का इसी सत्र 2024-25 के लिए दुबारा आवेदन पत्र आमंत्रित कर उनका वाजिब हक प्रदान करे, इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि सरकार किसी भी वर्ग की स्कूटियों की संख्या में कटौती ना करते हुए ओबीसी वर्ग की छात्राओं के लिए पृथक से नई स्कूटियों की संख्या का सृजन करे तथा साथ ही इस योजनांतर्गत SC, ST, अल्पसंख्यक, EWS एवं घुमन्तु व अद्वघुमन्तु वर्गों की स्कूटियों की संख्या भी दुगनी करे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें