फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: बदमाशों ने युवक पर किया सरिये से हमला, जेब में रखे 12 हजार रुपये लूटकर फरार, तलाश जारी

Tue, 16 Jan 2024 02:43 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: शहर में आज कुछ बदमाशों ने एक युवक पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया और जेब में रखे 12 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मामला गोनेर रोड के आसपास का बताया जा रहा है। खो नागोरियान निवासी रिजवान खान ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि 14 जनवरी की रात कानोता से घर लौटते समय गोनेर रोड के पास दो बदमाशों ने गाड़ी रोककर उसे गाड़ी से बाहर निकाला और सरिये से उसके सिर पर वार करके जेब से 12 हजार रुपये निकाल लिए। 
विज्ञापन


दोनों बदमाश उसे लहूलुहान हालत में वहीं छोड़कर भाग गए। स्थानीय लोगों ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसके सिर में 5 टांके आए हैं। 

पीड़ित ने खो नागोरियान थाने में दोनों बदमाशों के खिलाफ मारपीट व लूट का मामला दर्ज कराया है।  ASI अमर सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से लुटेरों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें