फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर गहलोत का ट्वीट, बोले- BJP का एक्सटॉर्शन डिपार्टमेंट बनकर रह गई है ED

Fri, 15 Mar 2024 03:00 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: इलेक्टोरल बॉन्ड का डाटा सार्वजनिक होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीटर के माध्यम से भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि डाटा सार्वजनिक होने के बाद भाजपा द्वारा मचाई गई लूट देश के सामने आ गई है। इलेक्टोरल बॉन्ड के खुलासे के बाद लगता है कि ED भाजपा का एक्सटॉर्शन डिपार्टमेंट बनकर रह गई है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला करते हुए सोशल मीडिया के प्लेटफार्म x पर लिखा है कि इलेक्टोरल बॉन्ड का डाटा सार्वजनिक होने के बाद भाजपा द्वारा मचाई गई लूट देश के सामने आ गई है। इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी से तो ऐसा लगता है कि ED भाजपा का एक्सटोर्सन डिपार्टमेंट बनकर रह गई है। जिन कंपनियों पर केंद्रीय एजेंसियों ने छापे मारे, उन्होंने ही भाजपा को इलेक्टोरल बॉन्ड से चंदा दिया और उन पर चल रही कार्रवाई रुक गई। 

विज्ञापन




भाजपा ने सट्टेबाजी, जुआ आदि का काम करने वाली कंपनियों तक से चंदा लिया है। ये ही भाजपा के चरित्र का सत्यापन है। कांग्रेस शुरू ही से कह रही थी कि इलेक्टोरल बॉन्ड देश का सबसे बड़ा घोटाला है। अब ये देश के सामने आ गया है कि भाजपा देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी है, जिसने भ्रष्टाचार का सरकारीकरण कर दिया है। ऐसा पहली बार देखा गया है कि जो कंपनियां घाटे में चल रही हैं, वो भी करोड़ों का चंदा भाजपा को दे रही हैं।

भाजपा के दबाव में मीडिया भी इलेक्टोरल बॉन्ड के मुद्दे पर कोई खबर नहीं दिखा रही है। यह लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है कि जनता को सच्चाई ना बताकर उसे गुमराह किया जाए। भाजपा का ये भ्रष्टाचार अब छिप नहीं सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें