फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: मेघराज के ठिकानों पर ED की छापेमारी पूरी, रेड में मिली नेताओं के हिसाब की पर्चियां

Sat, 17 Feb 2024 04:10 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: बजरी और होटल कारोबारी मेघराज सिंह के ठिकानों पर की जा रही ED की छापेमारी खत्म हो गई है। इस पूरी कार्रवाई में ED ने  35 लाख रुपए का कैश सीज किया है। रेड के दौरान विधानसभा चुनावों में नेताओं को दिए गए पैसों के हिसाब की पर्चियां भी मिली हैं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होटल कारोबारी और बजरी व्यवसायी मेघराजसिंह के ठिकानों पर 3 दिनों तक चली रेड में ED को कई चौंकाने वाले दस्तावेज मिले हैं। कार्रवाई पूरी होने के बाद टीम इन ठिकानों से प्राप्त मोबाइल फोन और हार्ड डिस्क सीज करके अपने साथ ले गई है। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक ईडी को इन ठिकानों पर कुछ डायरियां भी मिली हैं, जिनमें नेताओं के हिसाब की पर्चियां लगी हुई थीं। शुक्रवार देर रात ED  की कार्रवाई पूरी हो गई थी। जयपुर समेत 50 जगहों पर टीम ने रेड की थी। हालांकि तीन दिन तक चली इस रेड में ED ने मेघराज के संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी, लेकिन वह नहीं मिला। गौरतलब है कि गुरुवार को मेघराज सिंह के जयपुर, नागौर और उदयपुर के ठिकानों पर ईडी ने रेड डाली थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें