फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने किए तीन बड़े ऐलान, पुलिस निधि कल्याण कोष समेत अन्य बढ़ोतरी

Wed, 12 Jun 2024 10:43 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के मौके पर आज सुबह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तीन बड़े ऐलान किए। राजस्थान पुलिस अकादमी में सेरेमोनियल परेड की सलामी लेने के बाद पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों को पुलिस पदक प्रदान करने के बाद मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं कीं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनावों के बाद अब मुख्यमंत्री भजनलाल एक के बाद एक नई घोषणाएं करते जा रहे हैं। बुधवार को राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री सुबह 7:30 बजे राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पहले उन्होंने सेरेमोनियल परेड की सलामी ली और फिर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारी एवं कार्मिकों को पुलिस पदक प्रदान किए।

विज्ञापन


तीन बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री शर्मा ने पुलिस महकमे के लिए तीन बड़ी घोषणाएं भी कीं। इसमें पहली घोषणा में पुलिस निधि कल्याण कोष सहित अन्य कोषों में बढ़ोतरी की। दूसरी घोषणा में सीएम ने वेलफेयर फंड के लिए 1 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। तीसरी घोषणा में उत्सव कोष 2023-24 फंड 1 करोड़ से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपाये किया गया।

शाम को पुलिस बैंड का प्रदर्शन

आज शाम 7 बजे से जयपुर के जवाहर सर्कल स्थित पत्रिका गेट पर पुलिस बैंड का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें राजस्थान पुलिस के सेंट्रल बैंड, हाड़ी रानी बटालियन और संयुक्त बैंज (ब्रास बैंड) का डिस्प्ले होगा। राज्य स्तर पर गुरुवार को सुबह 10 से 11.30 बजे तक जयपुर में आरपीए में पुलिस कार्यों में विधि विज्ञान से जुड़े विषयों पर सेमिनार आयोजित होगा। इसी दिन शाम को आरपीए में सांस्कृतिक संध्या और भोजन का आयोजन रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें