स्पीकर देवनानी से मिला हाई कमीशन
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान विधानसभा के प्रतिनिधि मंडल ब्रिटेन की संसद का दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान राजस्थान के विधायक वहां की संसद की कार्य प्रणाली को समझेंगे। यह दौरा कब होगा, इसके बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है।
संभवत: लोकसभा चुनावों के बाद यह दौरा हो सकता है। इसक लिए बुधवार को ब्रिटिश हाई कमीशन के दो सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने राजस्थान विधानसभा के स्पीकर वासुदेव देवनानी से शिष्टाचार मुलाकात उन्हें ब्रिटेन की संसद आने का न्योता दिया।
ब्रिटिश हाई कमीशन के दो सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल में डीसीएच स्टीव हैकलिग और ब्रिटिश हाई कमिशन में ही राजनीतिक सलाहकार एमी रनिनगा मौजूद थे। इन्होंने विधानसभा में स्पीकर के चैंबर में उनसे मुलाकात की। देवनानी ने राजस्थान विधानसभा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है। विधानसभा के सदन में पक्ष और प्रतिपक्ष के सदस्यगण जनहित के मुद्दों पर स्वस्थ परिचर्चा करते हैं।