राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बड़ा फैसला करते हुए राजस्थान के डीजीपी पुलिस को निर्देशित किया है कि अब मुख्यमंत्री के लिए किसी प्रकार का रूप नहीं लगेगा।
मुख्यमंत्री भजनलाल के मीडिया समन्वयक आनंद शर्मा ने बताया कि लोगों को जिस प्रकार से ट्रैफिक की वजह से समस्या का सामना करना पड़ रहा था। उस समस्या से निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फैसला किया है।
रेड लाइट पर रुका सीएम का काफिला
इस फैसले के बाद अब मुख्यमंत्री के लिए कोई भी स्पेशल रूट नहीं लगाया जाएगा और ट्रैफिक नहीं रोका जाएगा। मुख्यमंत्री भी आम नागरिक की तरह लाल बत्ती पर रखेंगे और आम व्यक्ति की तरह ही सफर करेंगे।