फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सचिवालय में लाइब्रेरी भवन की चौथी मंजिल में लगी आग, राजस्थान सरकार के सोशल मीडिया का होता है काम

Wed, 01 Nov 2023 01:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

शासन सचिवालय के पुस्तकालय भवन की चौथी मंजिल पर आग लगने से कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। दफ्तर खुलने से पहले सुबह करीब आठ बजे धुंआ दिखने पर वहां मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
सचिवालय भवन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में सचिवालय स्थित लाइब्रेरी भवन की चौथी मंजिल पर बुधवार सुबह आठ बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बंद ऑफिस से धुआं आने पर सिक्योरिटी स्टाफ ने अपने स्तर पर तत्काल आग पर काबू पाया। हालांकि, जब तक आग कंट्रोल हुई, तब तक ऑफिस में रखा फर्नीचर, कम्प्यूटर और किताबें जलकर राख हो गई। इस ऑफिस में राजस्थान सरकार की ट्वीटर हैंडल और सोशल मीडिया टीम काम करती है। आग की चपेट में आने से कई डिवाइस और सॉफ्टवेयर भी जलकर राख हो गए।

विज्ञापन


दरअसल, सचिवालय में स्थित लाइब्रेरी भवन की चौथी मंजिल पर स्थित एक कमरे में बुधवार सुबह आग लग गई। कमरे से धुआं उठता देखकर गार्ड स्टाफ ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। सुबह का समय होने के कारण इस कमरे में बैठने वाला स्टाफ नहीं आया था, इसलिए कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ। लेकिन कमरे में रखा फर्नीचर और अन्य उपकरण आग की चपेट में आकार खाक हो गए।सचिवालय में आग की सूचना मिलने से एकबारगी हड़कंप मच गया। प्रारंभिक तौर पर शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आ रही है।

सचिवालय में लाइब्रेरी भवन की चौथी मंजिल के जिस कमरे में आग लगी है, वहां से सरकार का सोशल मीडिया का काम देखने वाली टीम बैठती है। राजस्थान सरकार का ट्विटर हैंडल ऑपरेट करने वाला स्टाफ इसी कमरे में बैठकर काम करता है। ऐसे में इस कमरे में सरकारी कामकाज से जुड़ी फाइल या दस्तावेज भी नहीं हैं। हालांकि, आग की चपेट में आने से फर्नीचर खाक हो गया और कुछ उपकरण भी आग की चपेट में आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें