फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election: कांग्रेस के स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आज शाम को, 31 अक्तूबर को CEC की बैठक प्रस्तावित

Sun, 29 Oct 2023 09:28 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनावों में प्रत्याशियों के नाम शार्ट लिस्ट करने के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आज यानी रविवार को शाम पांच बजे के करीब दिल्ली स्थित एआईसीसी हेडक्वाटर में होगी। वहीं, 31 अक्तूबर को सीईसी की बैठक प्रस्तावित है।
 
विज्ञापन
राजस्थान चुनाव 2023 - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार रात दिल्ली पहुंच गए। आज रविवार शाम करीब पांच बजे यहां एआईसीसी हेडक्वाटर पर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई है। इसके बाद 31 अक्तूबर को सीईसी की बैठक प्रस्तावित है। 

विज्ञापन


राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस अब तक 95 नामों का एलान कर चुकी है, 105 नाम अभी बाकी हैं। इनमें गहलोत सरकार के मंत्री शांति धारीवाल, महेश जोशी, आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया सहित अन्य नाम शामिल हैं। 

धारीवाल, जोशी का टिकट तय, राठौड़ भी दिल्ली पहुंचे 
कांग्रेस सूत्रों के यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल और पीएचईडी मंत्री महेश जोशी को भी टिकट मिलेगा। आने वाली चौथी या पांचवी सूची में इनका नाम आ सकता है। वहीं धर्मेंद्र राठौड़ को लेकर अभी तक मामला तय नहीं हो पाया है। इसलिए वे अपनी बात रखने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, इन तीनों नेताओं को कांग्रेस अनुशासन समिति ने आलाकमान से बगावत करने के लिए नोटिस दिए थे। पिछली सीईसी की बैठक में इन तीनों नेताओं के नाम सोनिया गांधी के कहने पर होल्ड पर रख लिए गए थे। हालांकि, धारीवाल इस बार खुद चुनाव नहीं लड़ना चाहते और वे अपने बेटे के लिए कांग्रेस से टिकट मांग रहे हैं। महेश जोशी ने भी अपने बेटे का नाम आगे बढ़ाया। लेकिन एक महिला को लेकर उठे विवाद के चलते मामला ठंडा पड़ गया। धर्मेंद्र राठौड़ पुष्कर और मकराणा सीट पर दावेदारी कर रहे थे। इनमें से पुष्कर सीट का एलान कांग्रेस कर चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें