फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: वोटरों को लुभाने की थी जबरदस्त तैयारी; आयोग ने साझा किए आंकड़े, इतने करोड़ हुए बरामद

Sun, 26 Nov 2023 08:31 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए राजस्थान 690 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं। विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों ने राजस्थान में अलग-अलग जगह कार्रवाई करते हुए ये राशि जब्त की है।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में विधानसभा का चुनावी शोर रविवार को समाप्त हो गया। लगातार चल रहे चुनाव प्रचार के बाद कल मतदान के बाद चुनावी शोर शांत हो गया है। अब फैसले का इंतजार हो रहा है। मतदान कार्यक्रम संपन्न होने के बाद निर्वाचन आयोग ने 690 करोड़ रुपये का एक आंकड़ा साझा किया। आयोग ने बताया कि ये राशि चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए खर्च की जाने की तैयारी थी। इसके अलावा शराब, मादक पदार्थ और मुफ्त में दिया जाने वाला सामान जब्त किया गया है।

विज्ञापन


आयोग के अनुसार विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों ने कार्रवाई करते हुए कुल 690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जब्त की है। नकदी के अलावा शराब, मादक पदार्थ और वोटरों को लुभाने के लिए मुफ्त में दिया जाने वाला सामान भी जब्त किया गया है। आयोग ने पिछले आंकड़ों से इस बार की तुलना की तो पाया कि ये आंकड़ा 970 प्रतिशत अधिक है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें