फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: मुंबई में प्रवासी राजस्थानी सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन, मुख्य अतिथि रहीं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी

Mon, 11 Aug 2025 04:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/मुंबई

सार

Jaipur News: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि चाहे हम कितनी भी दूर क्यों न चले जाएं, हमारी मिट्टी और संस्कृति से जुड़ाव हमेशा बना रहता है। प्रवासी राजस्थानी न केवल अपनी जड़ों से जुड़े हैं, बल्कि जहां भी रहते हैं वहां की प्रगति में भी योगदान देते हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर दीया कुमारी तथा अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के भायंदर स्थित मैक्सस डोम एंड बैंक्वेट में सोमवार को राजस्थान प्रवासी फाउंडेशन की ओर से ‘प्रवासी राजस्थानी सांस्कृतिक सम्मेलन’ का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मौजूद रहीं।

विज्ञापन


कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत, ग्रामीण विकास मंत्री ओटाराम देवासी, महंत प्रताप पुरी विधायक, विधायक दीप्ति किरण महेश्वरी, महेंद्र काबरा, मेघराज धाकड़, भंवर कुलारिया, नरसी कुलरिया, खेत सिंह, रतन सिंह और भूपेंद्र सिंह राठौड़ सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रवासी बंधु मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Jodhpur: राज्य वृक्ष खेजड़ी कटान पर भड़के भाटी, बोले- एक तरफ करोड़ों खर्च कर सम्मान कर रहे, दूसरी तरफ विनाश’
विज्ञापन

 
राजस्थान की संस्कृति का रंगारंग प्रदर्शन
सम्मेलन में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए हजारों प्रवासी राजस्थानी भाई-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंच पर लोकनृत्य और लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियों ने माहौल को रंगीन बना दिया। पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक झलकियों ने प्रवासियों को उनकी मिट्टी की याद दिला दी।
 
प्रवासियों की एकजुटता और योगदान की सराहना
अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि चाहे हम कितनी भी दूर क्यों न चले जाएं, हमारी मिट्टी और संस्कृति से जुड़ाव हमेशा बना रहता है। प्रवासी राजस्थानी न केवल अपनी जड़ों से जुड़े हैं, बल्कि जहां भी रहते हैं वहां की प्रगति में भी योगदान देते हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, निवेश, पर्यटन, शिक्षा, चिकित्सा और सुरक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार कर रही है, ताकि राज्य को देश का अग्रणी प्रदेश बनाया जा सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Ajmer News: टूटी सड़कों और गंदगी के खिलाफ युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों का घालमेल
 
निवेश और पुनः जुड़ाव का आमंत्रण
कार्यक्रम में राजस्थान के गौरवशाली इतिहास, त्योहारों, उद्योग-व्यापार और सामाजिक सेवा में प्रवासियों की अहम भूमिका पर विशेष प्रकाश डाला गया। मंच से प्रवासी बंधुओं को राजस्थान आकर निवेश करने और अपने राज्य के विकास में योगदान देने का भी आमंत्रण दिया गया।
 
सम्मेलन का समापन आपसी संवाद, सम्मान समारोह और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच हुआ, जिसमें राजस्थान की खुशबू, रंग और अपनापन हर पल महसूस किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें