फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: जनसुनवाई में बोले सीएम- समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कई मामलों में मौके पर मिली राहत

Mon, 11 Aug 2025 03:46 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

नियमित जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी समस्याओं के निस्तारण और उनका फॉलोअप लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा अपने आवास पर जनसुनवाई करते हुए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित नियमित जनसुनवाई में कहा कि जन आकांक्षाओं की पूर्ति और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण ही उनकी सरकार के सुराज का केन्द्र बिंदु है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की प्रत्येक परेशानी का समय पर समाधान किया जाए और उसका फॉलोअप भी सुनिश्चित हो।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जनता से जुड़े कामों में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो कार्मिक लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं के निस्तारण के साथ-साथ परिवादियों को उसकी प्रगति की जानकारी भी दी जाए।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: सरकारी नौकरी के लिए चल रहा ‘फर्जी तलाक’ का खेल, राजस्थान भर्ती बोर्ड ने खोला बड़ा राज
विज्ञापन


जनसुनवाई में आए कई लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। गरीब, किसान, महिलाएं, युवा, दिव्यांग और बुजुर्गों को प्राथमिकता देते हुए उनकी शिकायतों का निपटारा किया गया। बीकानेर से आए विशेष योग्यजन जगदीश प्रसाद ने धार्मिक स्थलों की यात्रा की इच्छा जताई लेकिन आर्थिक तंगी का जिक्र किया। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को निर्देश देकर निःशुल्क धार्मिक यात्रा की व्यवस्था कराई, जिस पर जगदीश ने आभार व्यक्त किया।

इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, गृह, राजस्व, सिंचाई, जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल और ऊर्जा विभागों से जुड़ी शिकायतें भी सुनी गईं और कई मामलों में तत्काल राहत प्रदान की गई।
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने आवास पर जनसुनवाई करते हुए

 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने आवास पर जनसुनवाई करते हुए

 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने आवास पर जनसुनवाई करते हुए

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें