पुलिस ने आरोपी ने गिरफ्तार कर लिया है।
- फोटो : Amar Ujala Digital
जयपुर के GT मॉल के सामने एक कार की छत पर खड़े होकर एक नकाबपोश युवक ने नोटों को हवा में उड़कर रातोंरात जयपुर शहर में सनसनी मचा दी थी। युवक को जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
युवक ने फेमस होने के लिए सोशल मीडिया का सहरा लिया था, जिसके जवाब में जयपुर पुलिस ने भी ट्वीट करते हुए लिखा इस तरह शुरू हुआ और इस तरह ख़त्म।
जयपुर के प्रताप नगर निवासी अजय शर्मा ने प्रसिद्धि पाने के लिए एक वेब सीरीज 'मनी हाइस्ट' का सीन दोहरा कर उसकी रील बनाकर रातोंरात प्रसिद्ध होने का प्लान बनाया था। जयपुर के GT मॉल के समाने सीन को फ़िल्मकार रिकार्ड कर वायरल भी कर दिया परंतु प्रसिद्धि की चाहत ने अजय को जेल पहुंचा दिया।
नकली थे नोट
पुलिस पूछताछ में अजय ने बताया कि नोट नकली थे और यह सब उसने फेमस होने के लिए किया था। इसके बाद पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर वाहन नंबर ट्रेस कर युवक की पहचान कर ली। फिर मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने का मामला दर्ज कर शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।