फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: शुद्ध हवा की तलाश में जयपुर पहुंचीं सोनिया गांधी; दिल्ली के प्रदूषण से बचाव के लिए डॉक्टरों ने दी सलाह

Tue, 14 Nov 2023 09:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सोनिया और राहुल गांधी मंगलवार को अचानक जयपुर पहुंचे। बताया जा रहा है दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण डॉक्टर की सलाह पर वे जयपुर आई हैं।
विज्ञापन
जयपुर पहुंचे सोनिया गांधी और राहुल गांधी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबा वक्त अस्पताल में बिताने के बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्पताल से छुट्टी मिलते ही राहुल गांधी के साथ मंगलवार को अचानक पहुंची। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी अब कुछ दिन जयपुर में रहेंगी। असल में ये सलाह डॉक्टर ने उनको दी है। सोनिया गांधी को सांस संबंधी समस्या है और दिल्ली में प्रदूषण की वजह से डॉक्टरों ने उनको यहां से दूर रहने की सलाह दी है। जयपुर के लग्जरी होटल राजविलास में रुकेंगी। कितने दिन रुकेंगी यह अभी तय नहीं है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उनसे मिलने पहुंचे हैं।

विज्ञापन


सोनिया गांधी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में सुधार होने तक अस्थायी रूप से जयपुर स्थानांतरित हो रही हैं। डॉक्टरों ने उन्हें अस्थायी रूप से ऐसे स्थान पर जाने की सलाह दी है, जहां हवा की गुणवत्ता बेहतर हो। सोनिया गांधी को बुखार के लक्षण दिखने के बाद सितंबर में दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान राहुल गांधी भी मां के साथ जयपुर में ही रहेंगे। 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ में और 16, 19, 21 और 22 नवंबर को वे यहीं से राजस्थान में प्रचार करेंगे।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को भी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 375 था, जो 'गंभीर' श्रेणी में है, जबकि जयपुर का आंकड़ा 72 था, जो 'मध्यम' श्रेणी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें